फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। लॉकडाउन के बाद भी सार्वजनिक क्षेत्रों व चौराहों पर पुलिस नजर नहीं आ रही है। परिणाम स्वरूप आए दिन चौक बाजार सहित मुख्य चौराहों पर घंटों जाम लगा रहता है। रविवार की सुबह खरीदारी करने आई ग्रामीणों की भीड़ मुुख्य चौराहे पर उमड़ पड़ी। उधर, बालू भरे ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से मुख्य चौराहे पर जाम लग गया। कई वाहन व आम कई घंटे तक जाम में फंसे रहे। बीमार को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस सायरन बजाती रही, लेकिन उन्हें रास्ता नहीं मिला। जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन चालक व ई-रिक्शा वालों में आपस में नोकझोंक हुई, लेकिन जाम खुलवाने के लिए पुलिस नहीं आई। जाम की मुख्य वजह लॉकडाउन के बाद दुकानों का खुलना बताया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही खरीदारी के लिए निकल पड़ते है। इससे संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ गया है। कस्बे वासियों ने डीएम व एसपी से जाम से निजात दिलाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें