कानपुर देहात। सरवनखेड़ा में रायपुर-गजनेर मार्ग पर रविवार को एक गेहूं लदी ट्रॉली सड़क से उतर कर पलट गई। सड़क पर गेहूं की बोरियां बिखर गई तो जाम की स्थिति बन गई। वाहन मुश्किल से निकल सके। हालांकि बाद में बोरिया हटाई गई तब आवागमन सुचारू हो सका।
गजनेर निवासी चालक सुधीर सिंह ट्रैक्टर- ट्रॉली में गेहूं लादकर रायपुर की ओर आ रहा था। सरवनखेड़ा गांव पहुंचते ही ट्रैक्टर की ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। सड़क पर गेहूं की बोरियां बिखर गई। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। बोरियां सड़क पर पड़ी होने की वजह से जाम की स्थिति बन गई। वाहन मुश्किल से निकले सके। गेहूं की बोरियां हटवाई गई। तब करीब बीस मिनट बाद यातायात सुचारू हो सका। संवाद