फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डोगा-ट्रे खाली देख भड़के बराती तो जनातियों ने पीटा, छह बराती घायल

Mon, 22 Apr 2024 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। कस्बा के गजनेर रोड स्थित गेस्ट हाउस में डोगा व रोटी व पूड़ी की ट्रे खाली देकर बराती भड़क गए। इसको लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दूल्हे का चचेरा भाई समेत छह बाराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक ने दोनों पक्ष को शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शनिवार की रात बरात मूसानगर कस्बा के गजनेर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंची। द्वारचार के बाद बराती भोजन करने पहुंचे। वहां भोजन स्टॉल में डोगा व रोटी-पूड़ी की ट्रे खाली रखी देखकर बराती भड़क गए। कुछ बरातियों ने जनातियों से भोजन पहुंचाने को कहा। इसको लेकर विवाद हो गया। इसके बाद जनातियों और बरातियों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इससे भोजन हॉल में मौजूद मेहमान इधर - उधर भागने लगे। मारपीट में दूल्हे का चचेरा भाई गिरकर बेहोश हो गया। जबकि उसे बचाने आए पांच अन्य बराती मारपीट में घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करने के लिए वर पक्ष वधू को लेकर उसके गांव चले गए। उपनिरीक्षक प्रभाकर यादव ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें