Kanpur News: उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते साबरमती एक्सप्रेस दो दिन निरस्त रहेगी। वहीं, कानपुर-मदुरै तीन दिन निरस्त रहेगी।
लखनऊ मंडल के बाराबंकी अयोध्या छावनी जाफराबाद खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से 09465 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस 27 दिसंबर, तीन जनवरी को निरस्त रहेगी। इसकी डाउन ट्रेन 23 व 30 दिसंबर और छह जनवरी को नहीं चलेगी। यह ट्रेन वाया कानपुर होकर जाती है। वहीं, 22426 आनंद विहार टर्मिनल वंदेभारत एक्सप्रेस 31 दिसंबर को सलारपुर स्टेशन तक ही जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, 22425 वंदेभारत 31 दिसंबर को सलारपुर स्टेशन से चलेगी। वाया गोंडा जाने वाली 15101 अंत्योदय एक्सप्रेस 24 और 31 दिसंबर को छपरा, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। इसकी डाउन ट्रेन 15102 26 दिसंबर को इसी रूट से चलेगी। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने दी।