फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच घंटे तक दर्द से तड़पती रही गर्भवती, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शुरू हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार देर रात महिला को नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां उपचार न मिलने पर वह साढ़े पांच घंटे तक तड़पती रही। बाद में परिजनों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला का उपचार शुरू कराया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद रोड स्थित इंद्रा आवास कॉलोनी निवासी राजीव गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात छोटे भाई राहुल गुप्ता की पत्नी नेहा गुप्ता को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने डिलीवरी में समय बताकर बाहर बैठा दिया। खुद जाकर सो गई। कुछ देर बाद दर्द शुरू हो गया। स्वास्थ्य कर्मियों को जगाने का प्रयास किया। वह नहीं उठे। बाद में 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों से कमरे के गेट खोलने के लिए कहा। काफी मशक्कत के बाद गेट खुला। पुलिस ने सो रहीं स्वास्थ्य कर्मियों के वीडियो बनाए, तब उन्होंने उपचार शुरू किया। परिजनों ने बताया कि रात दस बजे से सुबह साढ़े तीन बजे तक नेहा दर्द में तड़पती रहीं। देर शाम तक डिलीवरी नहीं हुई थी।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि डिलीवरी में समय होने पर महिला को घर भेज दिया गया था। तीन बजे के बाद वापस आने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस बुलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें