मैन ऑफ द मैच बने दिवेश कार्तिक को पुरस्कृत करते आयोजक।
- फोटो : संगठन
कानपुर। वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में धारा रानी स्मारक अंडर-14 क्रिकेट लीग में रविवार को आरवीएस क्रिकेट एकेडमी और सेम डे इलेवन ने मैच जीत लिए। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर पहले मैच में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने 19.5 ओवर में 132 रन बनाए।
कृष्णा व नितिन ने 20-20 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में तनिष्क प्रजापति ने तीन, आदर्श सिंह ने दो को आउट किया। जवाब में दिनेश मिश्रा इलेवन की पूरी टीम 11 ओवर में 36 रन पर सिमट गई। टीम से आदर्श सिंह ने सर्वाधिक 23 रन बनाए।
गेंदबाजी में देवेश कार्तिक ने पांच और इरफान ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच देवेश कार्तिक को चुना गया। दूसरे मैच में सेम डे इलेवन ने 19.5 ओवर में 130 रन बनाए। टीम से सौरभ यादव ने 25 व आदित्य ने 21 रन बनाए।
गेंदबाजी में आदित्य यादव व यश सचान ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में हेलिजर बार्डन इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। दर्श ने सर्वाधिक 37 रन बनाए।
गेंदबाजी में अव्यांश पांडे, ऐश्वर्य सिंह, अरिहन सिंह ने दो-दो विकेट लिए। 16 रन बनाने व दो विकेट लेने वाले अव्यांश पांडे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।