फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में आग का कहर: चिरंजूपुरवा में जलकर राख हुईं सात गृहस्थियां, ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से पाया काबू

Tue, 27 Sep 2022 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के चिरंजूपुरवा में लगी आग ने सात गृहस्थियां जलाकर राख कर दीं। आस पास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसके कारण अभी साफ नही हो पाए हैं। 
विज्ञापन
आग से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के चिरंजू पुरवा में सोमवार दोपहर आग लग गई। आग की लपटों ने सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से सातों घरों की नकदी और गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

सूचना पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पीड़ितों को मदद का आश्वासन देकर ढांढस बंधाया। गांव चिरंजूपुरवा निवासी राम बख्श रोजगार सेवक है। सोमवार दोपहर उसके घर में आग लग गई। हवा के साथ आग ने पड़ोसी राजबहादुर के घर को चपेट में ले लिया।
धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने संतोष, दुलारे, अजीत और चंद्रपाल के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घरों में आग लगी देख गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और घरों से सामान बाहर निकालने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन

इस बीच कुछ ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक सारे घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी।

राम बख्श और संतोष ने बताया कि आग से करीब डेढ़ लाख नकद के अलावा गृहस्थी का सामान जल गया। इसी तरह अन्य लोगों की गृहस्थी भी आग में जल गई। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को सूचना दी। सूचना पर लेखपाल महेश राजपूत ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन

एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने बताया कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। टीम को भेजकर नुकसान का आंकलन कराया गया है। रिपोर्ट मिलने पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें