फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बंद हुई सिटी केबल...फिर लोगों ने मचाया उत्पात, दिल्ली तक पहुंची बात

Sat, 22 Dec 2018 12:34 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सिटी केबल बंद होने पर हंगामा-तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में संत नगर स्थित सिटी केबल के दफ्तर में शुक्रवार देर शाम शहरभर के ऑपरेटरों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। आरोप है कि एडवांस पेमेंट लेने के बावजूद लाइन को बंद कर दिया गया, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उपभोक्त उनके घरों पर पहुंचकर बवाल कर रहे हैं। बवाल की सूचना पर फजलगंज थाना पुलिस ने तत्काल डिस्ट्रीब्यूटर को बुलाकर ऑपरेटरों को शांत कराया।
विज्ञापन


रंजीत नगर निवासी हरविंदर सिंह लार्ड सिटी केबल डिस्ट्रीब्यूटर हैं, शहरभर में उनके 230 ऑपरेटर हैं। दफ्तर पहुंचे ऑपरेटर टीटू त्रिपाठी, मोहन त्रिपाठी, राम अवस्थी, नीरज श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा समेत सभी का कहना था कि डिस्ट्रीब्यूटर ने एक माह का एडवांस मांगा था जबकि पहले महीने के अंत में भुगतान किया जाता था। दिसंबर माह का भुगतान एडवांस कर दिया गया।

जनवरी से नई व्यवस्था लागू किए जाने की बात तय हुई थी। इसके बावजूद शुक्रवार रात 7:30 बजे अचानक शहर भर की लाइन बंद कर दी गई। कई बार मोबाइल मिलाने के बाद भी उनका फोन नहीं उठा। इस पर सभी दफ्तर पहुंच गए। इस बाबत डिस्ट्रीब्यूटर हरविंदर सिंह लार्ड का कहना है कि गलतफहमी के चलते ऑपरेटरों की लाइन बंद कर दी गई है। दिल्ली स्थित हेड ऑफिस में बात करके लाइन खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें