फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रसूलाबाद से कानपुर के लिए ग्रामीण बस सेवा शुरू

Fri, 24 Jul 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। रसूलाबाद के कुर्सी बाजार से कानपुर के रावतपुर के बीच बृहस्पतिवार को ग्रामीण बस सेवा का संचालन शुरू किया गया है। इससे बिल्हौर के रास्ते कानपुर तक सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। छात्र और व्यापारियों तो डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने विकास नगर डिपो में अनुबंधित एक बस को रसूलाबाद के कुर्सी खेड़ा से ककवन, बिल्हौर, चौबेपुर होते हुए कानपुर के रावतपुर तक चलाया है। स्थानीय लोग काफी समय से कानपुर के लिए बस चलाए जाने की मांग कर रहे थे। स्थानीय निवासी मोंटी दीक्षित, भोला अवस्थी व राजू दीक्षित ने कहा बस का संचालन न किए जाने से लोगों को ऑटो व डग्गामार वाहन से सफर करना पड़ता रहा है। इन वाहनों के चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे में बस के चलाए जाने से अब सीधी परिवहन की सुविधा होगी, इससे समय तो बचेगा ही साथ ही कम किराये में सुविधाजनक सफर तय कर सकेंगे।
वहीं, विवेक शुक्ला, शिवा, सत्यम, आलोक ने कहा कि बस का संचालन किए जाने से कुर्सी खेड़ा सहित, भग्गा निवादा, भोलापुरवा, मझगंवा, कोहवा, तोरना, भीतरगांव, दलिकपुर, लुधाखर सहित दर्जनों गांव के लोग लाभांवित होंगे। छात्र व किसान सुबह जाकर शाम तक वापसी कर सकेंगे। बस के पहुंचने पर चालक सोमनाथ अवस्थी व परिचालक हिमांशु शुक्ला का सभी ने मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। माती डिपो के एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि विकास नगर डिपो से एक ग्रामीण बस का कुर्सी खेड़ा तक संचालन शुरू किया गया है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। यहां गोविंद, सबीर, उदयवीर, प्रमिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें