फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हल्की बारिश से खुली दावों की पोल, हाथ में जूते लेकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

Tue, 21 Jul 2026 11:07 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल तहसील क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद ही ग्रामीण इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आने लगी है। विकासखंड सरसौल के ग्राम नौगवां गौतम में नालियों की सफाई न होने से गलियों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
जलभराव के रस्ते से निकलता ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जिले की नरवल तहसील क्षेत्र में मानसून की महज हल्की सी बारिश ने ही स्थानीय प्रशासन और ग्राम पंचायत के जल निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव की भयावह समस्या सिर उठाने लगी है।

विज्ञापन
Trending Videos

नालियों की समय पर सफाई न होने और पानी की निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था न होने के कारण गांवों की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक पर गंदा पानी भर गया है। स्थिति यह हो गई है कि लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना तक बेहद दूभर हो गया है। ग्रामीणों में इस बदहाली को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

हाथ में जूते लेकर स्कूल जा रहे बच्चे

विकासखंड सरसौल के ग्राम नौगवा गौतम में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बनी हुई है। गांव निवासी रवि सैनी ने बताया कि मामूली बारिश के बाद ही गली में घुटनों तक गंदा पानी भर गया है। सबसे बुरी स्थिति मासूम स्कूली बच्चों की है, जिन्हें हर रोज सुबह जूते-चप्पल अपने हाथों में लेकर इस बदबूदार पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

हल्की बारिश से खुली दावों की पोल - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों के अनुसार यह सिर्फ मानसून के मौसम की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे साल इस मुख्य गली की यही दुर्दशा बनी रहती है। नालियों की नियमित सफाई न होने की वजह से लोगों के घरों के ठीक बाहर हमेशा गंदा पानी और कीचड़ जमा रहता है।

फिसलन भरे रास्ते पर गिरकर चोटिल हो रहे लोग

यह रास्ता गांव का मुख्य मार्ग भी है, जिसके चलते दिनभर ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों का यहां से आना-जाना लगा रहता है। रास्ते में जमा पानी और कीचड़ की वजह से फिसलन इतनी बढ़ गई है कि कई लोग व बाइक सवार फिसलकर गिर चुके हैं और गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं।

इसके बावजूद न तो ग्राम पंचायत का कोई सफाईकर्मी इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही संबंधित विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं। अधिकारियों की इस अनदेखी से पूरा गांव नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।

ग्रामीणों ने उठाई जल निकासी की मांग, बीमारियां फैलने का डर

गांव के जागरूक ग्रामीण रवि सैनी, मनोज गुप्ता, अनिल सैनी, छोटेलाल बेरिया, विनोद सविता और संजय बेरियान समेत तमाम ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व पंचायत विभाग के उच्च अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि बरसात का दौर तेज होने से पहले नालियों की समुचित सफाई कराई जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते गंदे पानी का निकास नहीं कराया गया, तो गांव में डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने और बड़े हादसों का खतरा काफी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें