फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रूरा रेलवे स्टेशन को मिले जिला स्टेशन का दर्जा, सांसद को सौंपा ज्ञापन

Sun, 18 Oct 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को अकबरपुर सांसद से उनके निवास पर मुलाकात की। रूरा रेलवे स्टेशन को जिला मुख्यालय का रेलवे स्टेशन घोषित करवाने व प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी के नेतृत्व में सांसद देवेंद्र सिंह भोले से उनके निवास कानपुर में मुलाकात की गई है। ज्ञापन में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित रूरा स्टेशन जिला मुख्यालय माती से मात्र 17 किलोमीटर की दूरी पर है और भौगोलिक रूप से जनपद के केंद्र बिंदु पर स्थित है। अकबरपुर-रनियां, रसूलाबाद और सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ रनियां, नवीपुर व जैनपुर औद्योगिक क्षेत्रों के व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए यह सबसे नजदीकी और उपयोगी स्टेशन है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे बड़ी सुविधा मिलेगी।
बताया कि रेलवे स्टेशन पर पटना-कोटा एक्सप्रेस, संगम, लिंक एक्सप्रेस, जम्मू मेल कटरा, प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस, कानपुर-आनंद विहार कानपुर मेल, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत, अवध, फरक्का, और दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव किए जाने को कहा गया। कहा कि सांसद ने आश्वासन दिया है कि वह वह रेल मंत्री से मुलाकात कर रूरा रेलवे स्टेशन को जिला मुख्यालय का स्टेशन घोषित कराने और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएंगे। नगर महामंत्री कपिल मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष जगदीप गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह गौर, अरविंद कौशल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें