फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट की चोट: 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका रहा सोना

Thu, 10 Nov 2016 12:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सराफा कारोबारी नोट बंदी जैसे अति दुर्लभ मौके को भुनाने से भी नहीं चूके। एक तरफ सौ के नोट लेकर जेवरात खरीदने पहुंचे लोगों को बंदी बताकर वापस कर दिया, वहीं पांच सौ, हजार के नोट लेकर पहुंचे लोगों को दोगुने दाम पर 50 से 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना बेचा। कालाधन रखने वालों ने अपने हजार और पांच सौ के नोट खपाने के लिए सोने की मुंहमांगी कीमत अदा की।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों ने सुबह निर्धारित समय पर अपने शोरूम खोले लेकिन 12 बजते ही ग्राहकों का रुख देखकर शटर गिरा दिए। इन ग्राहकों में आम ग्राहक कम कालाधन खपाने वाले अधिक थे। बैग में भरकर हजार और पांच सौ की गड्डियां लेकर आए लोगों ने सोने की कितनी भी कीमत अदा करने का ऑफर दिया। यही स्थिति लगभग सभी सराफा कारोबारियों के यहां दिखी।

अच्छा मौका देखकर सराफा कारोबारियों ने कृत्रिम बाजार बंदी दिखाई और शटर गिरा दिए। इसके बाद एक-एक कर कस्टमर को अंदर-बाहर किया जाता रहा। सराफा बाजार के सूत्र बताते हैं कि कई लोगों ने पूरा स्टॉक खरीदने तक का ऑफर दिया। हालांकि यह अधिक रिस्की होता इसलिए ऐसे ऑफर स्वीकार नहीं किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें