कौरू गांव में महिला को चेक देते समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर (कानपुर देहात)। कौरू गांव में अलंकृत जन कल्याण सेवा समिति के जन जागरूकता शिविर में 21 गरीब और विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद दी गई।
इस दौरान कुष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉ. पीबी सिंह ने कहा कि गरीब व विधवा महिलाओं की मदद करना पुण्य का काम है। समिति गरीब महिलाओं की मदद कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके परिवारों की आर्थिक तौर पर मजबूत करने में जुटा है।
उन्होंने मनोज कुमारी, विद्यावती, शकुंतला, रामजानकी, मुन्नी देवी समेत 21 महिलाओं को दो-दो सौ रुपये की चेक बांटी। उन्होंने कहा यह चेक समिति की ओर से हर माह दी जाएंगी। इस मौके पर साधन सहकारी समिति संदलपुर के अध्यक्ष विनोद कुमार कटियार, डॉ. नरेश सिंह सेंगर, अरुण सिंह गौर, जन्मेजय सिंह, पुष्पेंद्र तिवारी, एनके दीक्षित मौजूद रहे।