कानपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा की ओर से 31 अक्तूबर को होने वाले विभिन्न आयोजन के लिए मंगलवार को नवीन मार्केट कार्यालय में बैठक की गई।
पदाधिकारियों ने बताया कि मूलगंज चौराहे पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के बाद सुबह 11 बजे रन फाॅर यूनिटी शुरू होगी। यह लाटूश रोड होते हुए डिप्टी पड़ाव से चंद्रिका देवी मंदिर चौराहे पर समाप्त होगी। इसे पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्य सभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा हरी झंडी दिखाएंगे। इसी तरह बूथ स्तर पर गोष्ठियां होंगी। इसके अलावा लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर पदयात्राएं, विद्यालयों में भाषण, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं होंगी।
विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य करेगा। मौके पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, रघुनंदन भदौरिया, अनूप अवस्थी, सत्यम गुप्ता, धीरज वाल्मीकि, अनुराग शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।