फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैज की नज्म के बाद कैलाश खेर के गाने पर उड़ी अफवाह, फेसबुक पर एक पोस्ट से लोगों को हुआ भ्रम

Mon, 06 Jan 2020 12:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : instagram
विज्ञापन
मशहूर शायर फैज अहमद फैज की नज्म का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को आईआईटी में एक और अफवाह उड़ गई कि गायक कैलाश खेर को उनके एक गाने पर आईआईटी ने नोटिस भेजा है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो आईआईटी प्रशासन ने बयान जारी किया कि यह महज अफवाह है। 
विज्ञापन


कैलाश खेर को नोटिस भेजने की अफवाह पर संस्थान के उपनिदेशक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने वीडियो जारी कर यह स्पष्ट किया कि आईआईटी की ओर से किसी को नोटिस नहीं दिया गया है। किसी ने मजाक में फेसबुक पर एक पोस्ट किया था, जिसे लोगों ने सच मान लिया।  

सोशल मीडिया पर घमासान, हर बात घूमकर नज्म पर
शायर फैज अहमद फैज की नज्म पर प्रतिक्रिया देना आईआईटी प्रशासन को भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर लोगों के बीच इस मुद्दे पर घमासान मचा हुआ है। फेसबुक पर बने संस्थान के ऑफिशियल पेज पर कोई भी सूचना अपडेट की जाती है, तो कमेंट फैज की नज्म के बारे में ही आता है।
विज्ञापन


कोई ‘हम देखेंगे’ हैशटैग कर पोस्ट कर रहा है, तो कोई नज्म का भावार्थ समझा रहा है। 17 तारीख को आईआईटी छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान यह नज्म गाई थी, जिसके बाद एक प्रेसवार्ता में आईआईटी निदेशक ने तमाम सवालों का जवाब देते हुए कह दिया था कि भड़काऊ भाषण, नारे, नज्म की जांच की जाएगी। इसके बाद से पूरे देश में इस पर बहस छिड़ी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें