फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की टूटी पटरी देखकर मचा हड़कंप

Mon, 31 Jul 2017 08:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
ट्रेन की पटरी टूटे होने की जानकारी होते ही रेलवे कर्मचारियों तथा अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद पटरी को जोड़ा जा सका। पटरी जोड़ने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


रविवार को दोपहर तीन बजे यूपी के मैनपुरी में तखरऊ के समीप ग्रामीणों ने पटरी को दो टुकड़ों में देखा तो इसकी जानकारी पुलिस तथा रेलवे विभाग के अधिकािरयों को दी। जानकारी होते ही अधिकारियों तथा कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर

अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पटरी को जोड़कर सही किया। इस दौरान फर्रुखाबाद से शिकोहाबाद जाने वाली पैसेंजर गाड़ी लगभग दो घंटे फर्रुखाबाद में ही खड़ी रही। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है अगर ग्रामीणों ने समय रहते टूटी पटरी नहीं देखी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि शाम के समय दो पैसेंजर गाड़ियों के साथ ही रात में दिल्ली जाने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस भी यहां से होकर गुजरती है ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर टूटी पटरी के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


-ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मचारी
-दो घंटे तक फर्रुखाबाद में खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें