फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: बंगलुरू से बिहार के दरभंगा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों का हंगामा, पथराव व स्टेशनों पर तोड़फोड़

Sat, 23 May 2020 12:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों का हंगामा - फोटो : अमर उाजला
विज्ञापन
बंगलुरू से बिहार के दरभंगा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने शनिवार सुबह हंगामा किया। साथ ही यात्रियों ने उन्नाव, सोनिक और अजगैन स्टेशनों पर तोड़फोड़ भी की। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन को जगह-जगह काफी देर तक रोका जा रहा है। साथ ही ट्रेन में न तो खाने की व्यवस्था है न ही पानी की। 
विज्ञापन


श्रमिक स्पेशल ट्रेन में अव्यवस्थाओं से भड़के यात्रियों ने तीनों स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर कक्ष, डाउन लाइन पर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। स्टेशन पर यात्रियों को बैठने के लिए लगी बेंच, नलों की टोटियां भी तोड़ीं। पथराव होता देख जीआरपी व आरपीएफ के सिपाही जान बचाकर भागे। 

इस घटना से रेलवे कर्मियों में भगदड़ मच गई। 07387 श्रमिक स्पेशल ट्रेन बंगलुरू से बिहार के दरभंगा जा रही थी। ट्रेन को उन्नाव जिले में रोका गया था। ट्रेन रुकते ही आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद यात्रियों को शांत कराकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें