फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ब्लाॅक नहीं मिलने से आरयूबी का काम रूका

Fri, 19 Dec 2025 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। नगर में टेलीफोन एक्सचेंज के पास बन रहे नवीन अंडरपास का पिछले कई महीनों से काम रुका पड़ा है। इसके पीछे का कारण रेलवे से ब्लॉक न मिलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से नगर के पुराने अंडरपास के ठीक बगल में नए अंडरपास बनवाए जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाना ग्राउंड में रेलवे द्वारा संचालित एक कार्यक्रम में फरवरी 2024 में वर्चुअल तरीके से की थी। इसके नौ माह बाद दिल्ली की संस्था बिहारी लाल मेघानी ने 29 नंबर 2024 को खुदाई का काम शुरू किया था। करीब पंद्रह दिनों तक हुई खुदाई के बाद सरिया का जाल बनाए जाने के बाद सीसी फाउंडेशन को तैयार किया गया था। इसके बाद डिजाइन में बदलाव आदि समस्याओं के आने के बाद निर्माण कार्य में रुकावटें आईं।
मार्च 2025 में दोबारा से काम शुरू हुआ। तब चार सीसी सेगमेंट तैयार किए गए थे। इसके बाद संस्था के द्वारा रेलवे से ब्लॉक मांगा, लेकिन बरसात के कारण ब्लाॅक नहीं मिला तब से लेकर आज तक ब्लाॅक न मिलने से काम रूका है। रेलवे के जेई अजय कुमार ने बताया कि पहले पटरी के ऊपर निकली सिग्नल व बिजली की केबल सिफ्ट होनी है। इसके बाद ब्लाॅक दिया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। संस्था के जेई विपिन चौधरी ने बताया कि दिसंबर में ब्लाॅक मिलना था लेकिन अभी तक नही मिला। इस कारण काम रुका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें