फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : तीन हजार छात्रों को मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में निशुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में पहले चरण की ऑनलाइन लॉटरी में तीन हजार छात्रों को प्रवेश मिलेगा। स्कूल खुलते ही अभिभावक बच्चों का दाखिला करा सकते हैं।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र के लिए 3611 बच्चों ने आवेदन किया था। अधूरे दस्तावेजों, गलत फार्म भरने से करीब 611 फॉर्म रिजेक्ट हो गए। बीएसए डॉ. पवन तिवारी ने कहा कि आवेदन के दूसरे चरण के लिए 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
इसकी लॉटरी 29 जून को निकाली जाएगी। आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। छूटे कोर्स को पूरा कराने की जिम्मेदारी स्कूल की होगी। बता दें कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब छात्रों के लिए 25 फीसदी सीटें रिजर्व होती हैं।
विज्ञापन

ये कर सकते आवेदन
एससी-एसटी या ओबीसी श्रेणी के छात्र, दिव्यांग छात्र। बच्चे के माता-पिता में से कोई एक कैंसर पीड़ित है तो वह छात्र भी आवेदन कर सकता है। जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे। सामान्य श्रेणी के वे छात्र जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये हो, आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें