फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रमुख के आगमन से पहले पहुंची सुरक्षा एजेंसियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत के महानगर प्रवास को लेकर सोमवार को दिल्ली से सुरक्षा एजेंसियां यहां पहुंची और संघ प्रमुख के प्रवास स्थल से लेकर उनकी बैठकों में शामिल होने वाले को विषय में जानकारी हासिल किया। इस दौरान कानपुर प्रांत से जुड़े संघ पदाधिकारियों ने भी संघ प्रमुख के आगमन को लेकर तैयारी बैठक किया। भागवत 9 अप्रैल को यहां पहुंचेंगे और 12 को दिन में लखनऊ के लिए रवाना होगे। संघ प्रमुख यहां पर दो दिनों तक लगातार कानपुर प्रांत से जुड़े प्रमुख स्वयंसेवकों से अलग-अलग विषयों पर बैठक करेंगे। प्रांत प्रचारक श्री राम ने बताया कि संघ प्रमुख की होने वाली बैठक को कोविड-19 के नियमानुसार आयोजित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें