फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपादकों, सांसदों-विधायकों से मिलेंगे संघ पदाधिकारी

Thu, 19 Mar 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर आम जनमानस में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए संघ ने योजना तैयार की है। संघ के सभी क्षेत्र और प्रांतों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी अब समाचार पत्रों और इलेक्ट्रानिक चैनलों के संपादकों, क्षेत्र के सांसद, विधायक और अन्य प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


पदाधिकारी इन लोगों को संघ की गतिविधियों और उसकी ओर से हिंदुत्व, राष्ट्र प्रेम की भावना को लेकर किए जा रहे कार्यों, उद्देश्यों को बताएंगे। यह फैसला इस माह नागपुर में हुई भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिया गया है। जल्द ही संघ की सभी स्थानीय इकाइयां कार्य शुरू करेंगी।

संघ की प्रतिनिधि सभा में जो फैसले लिए गए हैं, उसकी एक प्रति सभी क्षेत्र और प्रांत कार्यालयों को भेजी गई है। साथ ही इसे संघ की वेबसाइट पर भी डाला गया है। पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे इन फैसलों के आधार पर कार्य करने की तैयारी शुरू करें।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर इन फैसलों की जानकारी मीडिया को प्रेेसवार्ता के जरिए देने को कहा गया है। संघ की नई कार्यकारिणी की सूची भी सभी जगहों पर आ चुकी है, जिसमें प्रांत और क्षेत्र में भी कुछ अन्य उत्तरदायित्व परिवर्तित हुए हैं। संघ की प्रतिनिधि सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी में यूपी के अलावा उत्तरपूर्व, मध्य क्षेत्र को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें