बिल्हौर। ककवन राजस्व निरीक्षक आकाश पांडे ने बताया कि सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों में विषधन शाहपुर दूलू गांव निवासी किसान अर्जुन पुत्र मुरली के खेतों में धान की पराली जलने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किसान अर्जुन पर 2,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। निर्धारित जुर्माना अदा न करने की दशा में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि तहसील क्षेत्र में दिल्ली और लखनऊ से कृषि मंत्रालय द्वारा सेटेलाइट से पराली जलाने को लेकर लगातार मानीटरिंग की जा रही है और सीधे आनलाइन जुर्माना भी किया जा रहा है। संवाद