कानपुर जोन के लिए 2,192 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी
यूपी के कानपुर में गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG) ने बड़ा निर्णय लिया है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा ने नदी में सीवेज के पानी के प्रवाह को रोकने के लिए कानपुर जोन के लिए 2,192 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे यह उम्मीद बढ़ गई है कि गंगा साफ होगी।
गंगा को सबसे ज्यादा प्रदूषित करने वाले कानपुर में अब स्थिति बदलने जा रही है। सरकार ने इस शहर में सीसामऊ नाले का रुख मोड़कर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की ओर ले जाने के बाद अब पूरे शहर में सीवरेज इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित और परिचालित करने के लिए निजी क्षेत्र की एक कंपनी के साथ करार किया है।