फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सूने घर से 12 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 01 Apr 2026 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर जेवर चोरी कर लिए। सोमवार शाम को घर लौटे गृहस्वामी को घर में रखी अलमारी व बक्से के ताले टूटे मिले। पीड़ित ने करीब 12 लाख रुपये के जेवर चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की है।
विज्ञापन

मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह 27 मार्च को घर में ताला लगाकर परिजन संग जरूरी काम से कानपुर नगर गए थे। 30 मार्च की शाम पांच बजे के करीब जब वह घर लौटे तो उन्हें मेन गेट पर ताला लगा मिला। जबकि दूसरी मंजिल के कमरे के गेट के ऊपर लगा रोशनदान टूटा दिखा।
चोरी की आशंका होने पर वह मेन गेट खोलकर अंदर कमरे में गए तो उन्हें कमरों में रखा सामान बिखरा मिला। अलमारी व बक्सों के ताले टूटे थे। चोर घर में रखे करीब 12 लाख कीमत के आभूषण चोरी कर कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन के साथ आस-पास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। साथ ही आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें