फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तार में तौलिया फैलाते समय करंट से आरपीएफ दरोगा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 11 May 2024 07:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: आरपीएफ दरोगा की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। नहाने के बाद कपड़े फैलाने के लिए बांधे गए लोहे के तार पर तौलिया फैलाने लगे, इस तार बगल से निकली बिजली की केबल में हल्का कट होने से लोहे के तार में करंट आ गया, तेज झटका लगने से वह फर्श पर गिर गए। सहकर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जयचंद्र शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन परिसर की बैरक में नहाने के बाद आरपीएफ दारोगा ने गीला तौलिया तार में फैला दिया। करंट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। सहकर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जौनपुर जिले के उमरी बदलापुर के मूल निवासी आरपीएफ उपनिरीक्षक जयचंद्र शर्मा (48) इस समय उन्नाव के गंगाघाट स्टेशन स्थित आरपीएफ चौकी में इंचार्ज के पद पर तैनात थे। उनका परिवार लखनऊ के आलमबाग के विश्वेश्वर नगर में रह रहा है।

विज्ञापन


1994 बैच के एएसआई जयचंद्र, अक्तूबर 2021 में पदोन्नति के बाद उन्नाव में एसआई बने थे। वह उन्नाव जंक्शन की रेलवे बैरक में अन्य कर्मियों के साथ रहते थे। शनिवार सुबह नौ बजे वह नहाने के बाद कपड़े फैलाने के लिए बांधे गए लोहे के तार पर तौलिया फैलाने लगे, इस तार बगल से निकली बिजली की केबल में हल्का कट होने से लोहे के तार में करंट आ गया, तेज झटका लगने से वह फर्श पर गिर गए। बैरक में मौजूद अन्य कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

आरपीएफ प्रभारी हरीश कुमार ने परिजनों को सूचना दी। बड़े भाई संत प्रकाश शर्मा व अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पत्नी पूनम शर्मा, मां फूला देवी रो-रोकर बेहाल हैं। एक बेटा शिवम है, जो हापुड़ से एमबीएस कर रहा है। दारोगा जयचंद्र चार भाइयों में सबसे छोटे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई। जिसमें सीने और बाएं पैर में करंट लगने के निशान मिले हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि जांच कराई जा रही है कि तार में करंट कैसे और कहां उतरा है।

 
विज्ञापन

आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट चिंचवाड़े दोपहर उन्नाव जंक्शन पहुंचे। यहां उन्होंने ने जिस बैरक में दारोगा रह रहे थे, उसको देखा। इसके बाद नहाने के बाद जिस तार पर कपड़े फैला रहे थे, उसको देखा और फोटो भी ली। इसके बाद उन्होंने रेलवे कॉलोनी और आरपीएफ की सभी बैरक का निरीक्षण किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें