फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: साउथ मैदान में रोवर्स क्लब बनाम खांडेकर इलेवन, कुलदीप ने चार ओवर में झटके दो विकेट

Fri, 08 Nov 2024 11:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर साउथ मैदान में रोवर्स क्लब बनाम खांडेकर इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा है। इसमें कुलदीप की शानदार गेंदबाजी से खांडेकर इलेवन ने 59 रन पर ही चार विकेट खो दिए हैं।
विज्ञापन
कलावती स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलावती स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान शुक्रवार को किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर रोवर्स क्लब बनाम खांडेकर इलेवन के बीच मैच खेला जा रहा है। इसमें रोवर्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस फैसले को और रोवर्स के गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए खांडेकर इलेवन के तीन विकेट मात्र 59 रन पर गिरा दिए।

विज्ञापन

ड्रिंक्स के बाद भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव गेंदबाजी करने के लिए आए और उन्होंने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में अनंत नंदन को बोल्ड कर दिया। जबकि, अपने स्पेल के चौथे ओवर में मुकुल यादव को स्लिप में फेज अहमद के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। उस समय टीम का स्कोर चार विकेट पर 59 रन था। कुलदीप ने चार ओवर में 9 रन देकर दो विकेट लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें