कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर इलाके में शुक्रवार को कुत्ते के काटने का मामला सामने आया है। यहां स्कूल जा रहे छात्र पर रॉटविलर ने हमला कर दिया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, इलाके के रहने वाले दीपक टंडन प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते को बिना लाइसेंस घर में रखे थे। जो सड़क पर खुलेआम घूम रहा था। इस दौरान स्कूल जा रहे लाजपत नगर निवासी मोहित सेठ के बेटे पर कुत्ते ने किया हमला। चीख-पुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। वहीं कुत्ते के हमले के बाद शहर के पॉश इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने मामले की शिकायत नगर निगम से की। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम हमलावर कुत्ते को लेकर चली गई।
ये भी पढ़ें -
प्रेमी के प्यार में अंधी बीवी: आशिक संग रची पति के कत्ल की कहानी, छह साल पहले बने अवैध संबंध, खुले और भी राज