फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले में पिछले साल शहीद हुए थे डेरापुर के रोहित यादव व श्यामबाबू, जिले में नाम से बनेंगी दो सड़कें

Thu, 01 Oct 2020 03:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
शहीद श्यामबाबू की पत्नी रूबी
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पिछले साल आतंकी हमले में शहीद हुए रोहित कुमार यादव के नाम पर डेरापुर-मंगलपुर मार्ग से अजान संपर्क मार्ग और शहीद श्यामबाबू के नाम पर रैगवां संपर्क मार्ग को जाना जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर दी है।
विज्ञापन


डेरापुर तहसील के रैगवां नोनारी बुजुर्ग निवासी श्याम बाबू सीआरपीएफ की 115वीं बटालियन में तैनात थे। 14 फरवरी 2019 को वह जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उनकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उसके चार साल का बेटा और छह महीने की एक बेटी है।

 
विज्ञापन

इसी तरह 16 मई 2019 को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान डेरापुर कस्बा के आंबेडकरनगर निवासी रिटायर्ड आर्मी के जवान गंगादीन यादव के बेटे रोहित यादव शहीद हो गए थे। रोहित यादव 17वीं राजपूताना राइफल्स की 44वें आतंकवाद निरोधक दस्ते में शामिल थे।

उनकी 2016 में शादी हुई थी। 17 अप्रैल को वह अपनी छुट्टियां खत्म कर वापस डयूटी पर लौटे थे। शहादत की पहली बरसी पर इस साल दोनों जवानों के स्मारक पर मेला भी लगाया गया था। इसमे बड़ी संख्या मेें लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए थे। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद्र ने बताया कि शहीद श्यामबाबू यादव व रोहित यादव के नाम पर सड़क का नामकरण किए जाने का प्रस्ताव भेजा था।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ओर से जय हिंद वीर पथ योजना के तहत शहीद रोहित कुमार यादव के नाम पर डेरापुर-मंगलपुर मार्ग से अजान संपर्क मार्ग और शहीद श्यामबाबू के नाम पर रैगवां संपर्क मार्ग करने की संस्तुति देने की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें