रोबो वॉर में हिस्सा लेते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में चल रहे तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव रोबो रंबल 3.0 का अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन पिक एंड प्लेस प्रतियोगिता इनोवेशन सेल में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने रोबोट्स के माध्यम से वस्तुओं को सटीकता और समय सीमा के भीतर स्थानांतरित किया।
रोबो सॉकर और रोबो वॉर फाइनल ओपन एयर थिएटर में हुए, जबकि लाइन फॉलोइंग रोबोट (एलएफआर) प्रतियोगिता एल-1 हॉल में आयोजित हुई, जिसमें रोबोट्स को बिना रुके ट्रैक पूरा करना था। ई-स्पोर्ट्स फाइनल आईटी लैब में संपन्न हुआ। दिनभर के तकनीकी कार्यक्रमों के बाद शाम को हेलिपैड ग्राउंड में डीजे नाइट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका छात्रों ने आनंद लिया।