यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) सीएसजेएम यूनिवर्सिटी का रोबो ‘मास-2’ सब पर भारी पड़ा। रोबो रेस और रोबो वार सहित तमाम मुकाबलों में श्रेष्ठता साबित की और एआईटीएच, एमपीईसी, रामा डेंटल की रोबो टीमों को पछाड़कर पुरस्कार हासिल किया। बाधा दौड़ में भी मास-2 अव्वल रहा है।
टेकमार्ट 2015 का समापन शुक्रवार को हुआ। अंतिम दिन स्टार्ट अप एंड स्टैंड अप इंडिया में अनुभव वाजपेयी ने कमाल दिखाया। टेक्निकल एक्सपर्ट के तौर पर डिजिटल इंडिया की जानकारी दी।
तत्व में एचबीटीआई के श्यामल तिवारी और कुशाग्रदीप ने श्रेष्ठता साबित की। इलेक्ट्रो मैट्रिक्स में अपूर्वा त्रिपाठी, अर्जित पाठक, श्वेता सिंह, शिव कुमार गुप्ता, अविनाश त्रिपाठी और आरईएसीटी में सावन सिंह ने बाजी मारी। इन सबको निदेशक डॉ. रेनू जैन, संयोजक पारुल अवस्थी, अजित कुमार श्रीवास्तव, मीडिया सेल की कनक बलानी और अमृत जायसवाल ने सम्मानित किया। साथ ही कहा कि इस बार का टेकमार्ट यादगार रहेगा।