यूपी में बांदा के पंजाब आर्मरी के डकैतों और उनके द्वारा लूटे गए असलहों व कारतूसों को लेने गई बांदा पुलिस को फिलहाल मायूसी हाथ लगी है। टीम को बैरंग लौटना पड़ रहा है। महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि अभी अभियुक्तों को उसने 28 दिसंबर तक रिमांड पर ले रखा है। पूछताछ करके डकैती में शामिल अन्य लोगों का पता किया जा रहा है। एसपी शालिनी ने बताया कि पुलिस लगी है।
विज्ञापन
स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाके से असलहों और कारतूसों की भारी खेप बोलेरो में भरकर ले गए बेखौफ बदमाशों को बांदा पुलिस के साथ यूपी के कई जनपदों और मध्य प्रदेश पुलिस तक नहीं पकड़ पाई। सबको चकमा देकर बदमाश महाराष्ट्र के नासिक पहुंच गए। सुबह पता चलते ही बांदा से लेकर लखनऊ तक की पुलिस और एसटीएफ उनकी तलाश में हाय-तोबा मचा रही थी। अगले ही दिन यह पता चलने पर कि बदमाश लूटे गए असलहों और कारतूस समेत महाराष्ट्र के नासिक जनपद में चांदवड़ थाना पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए हैं, बांदा से सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और शहर कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी फोर्स के साथ नासिक रवाना हो गए लेकिन बांदा और यूपी पुलिस को फिलहाल मायूसी हाथ लगी है।
नासिक की चांदवड़ थाना पुलिस ने अभियुक्त और बरामद असलहों व कारतूसों को यूपी पुलिस को सौंपने से फिलहाल इनकार कर दिया है। शनिवार शाम को चांदवड़ थाना प्रभारी मोहिते ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि बांदा से क्षेत्राधिकारी और इंस्पेक्टर आए थे। उन्हेें यहां पकड़े गए शस्त्रों का डिटेल और अभियुक्तों का ब्योरा बता दिया गया है लेकिन बदमाशों और असलहों को अभी हैंडओवर नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर तक अभियुक्तों को चांदवड़ पुलिस ने अदालत से रिमांड पर ले रखा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ही अदालत के माध्यम से यूपी पुलिस को इन्हें सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन
UP के बांदा से 'असलहों का जखीरा' जा रहा था MUMBAI, कहीं 'अंडरवर्ल्ड कनेक्शन' तो नहीं?
ये था पूरा मामला...
यूपी पुलिस को फिलहाल मायूसी हाथ लगी
25 राइफल, 17 रिवॉल्वर, दो देसी पिस्टल, 4146 कारतूस बरामद
बांदा जिले से बुधवार देर रात लूटे गए 50 लाख के 'असलहों का जखीरा' का जखीरा मुंबई जा रहा था। रास्ते में नासिक सिटी के पास पेट्रोल पंप पर लुटेरों की एक छोटी से गलती ने उनकी साजिश को बेनकाब कर दिया। रूरल पुलिस टीम ने नासिक सिटी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 25 राइफल, 17 रिवॉल्वर, दो देसी पिस्टल, 4146 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय राजेंद्र बनसोडे, 19 वर्षीय सलमान अमानुल्ला खान, 27 वर्षीय बद्रीनुमाज अकबर बादशाह उर्फ सुमित ने यूपी के बांदा में गन हाउस में डकैती डालकर हथियार और गोला बारूद लूटे थे।
मुंबई भागने के फिराक में ये सभी नासिक पहुंचे थे। चांदवाड़ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों बोलेरो गाड़ी से भागे थे। नासिक के एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी उन्होंने टैंक फुल कराने के लिए रोकी थी। पेट्रोल पंप वालों ने बताया कि पेट्रोल भराने के बाद उन्होंने रुपये के बदले रिवॉल्वर दिखा दी जिसे देखकर पेट्रोलपंप कर्मी डर गए। इसके बाद पेट्रोल पंप गार्ड ने नासिक रूरल पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। चांदवाड़ पुलिस टीम ने चांदवाड़ टोल नाका के पास उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार इसके बाद तीनों को थाने लाया गया। वाहन को सीज करने के बाद जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो हथियारों का जखीरे के साथ भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ। पुलिस ने ये भी बताया कि जिस बोलेरो गाड़ी से लुटेरे भागे थे वो गाड़ी मुंबई अंधेरी आरटीओ से रजिस्टर्ड है। तीनों छुपने के लिए मुंबई भाग रहे थे। हथियारों को छुपाने के लिए इन डकैतों ने नवी मुंबई की किसी सुरक्षित जगह को चुना था।
बांदा में बुधवार देर रात डकैती की एक एेसी वारदात सामने अाई जिसने पिछली सभी घटनाअाें को दरकिनार करते हुये सनसनी फैला दी थी।चाेरी की बस पर सवार हाेकर अाये बदमाशाें ने 50 लाख की राइफल, रिवाल्वर, बंदूकें अाैर कारतूस लूट लिये थे। बदमाशाें ने 50 लाख की राइफल, रिवाल्वर, बंदूकें अाैर कारतूस लूट लिये। ये घटना सीसीटीवी में कैद हाे गई। पुलिस ने इसी अाधार पर अपनी तफ्तीश तेज कर दी है। बांदा शहर का सबसे व्यस्त स्टेशन रोड इलाके की एक दुकान से लगभग 50 लाख रुपये के असलहे, करीब पांच लाख के चार हजार कारतूस और करीब 50 हजार रुपये लूट लिए।
लूटे गए असलहों में राइफल, रिवाल्वर, बंदूकें हैं। डकैतों ने इससे पहले शहर के ही मर्दननाका इलाके से प्राइवेट बस चुराई अाैर चाेरी उसी से दुकान पर पहुंचे। आड़ के लिए दुकान के सामने बस खड़ी करके गैस कटर से दुकान के ताले काटे, चौकीदार को बंधक बनाया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। डीआईजी, एसपी ने भी मौका मुआयना किया। डाग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की भी मदद ली गई, पर डकैतों का ठोस सुराग नहीं मिला। डीआईजी ने लापरवाही में ईगल टीम के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। डकैतों ने रात करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन से बमुश्किल एक फर्लांग दूर मुख्य मार्ग पर स्थित पंजाब आर्मरी (सरदार गन हाउस) के सामने चोरी की बस खड़ी की, फिर गैस कटर से दुकान के चारों ताले काट दिए। इसी बीच वहां आए दुकान के चौकीदार 60 वर्षीय रतिराम को दबोच लिया और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर मुंह में टेप चिपका कर दुकान के अंदर डाल दिया।
गैस कटर से दुकान का लाकर काटकर विभिन्न बोर की डेढ़ दर्जन राइफलें, बंदूकें, रिवाल्वर, पिस्टल व विभिन्न बोर के चार हजार कारतूस लूट लिए। अलमारी में रखे 49,900 रुपये भी लूटे और बस वहीं छोड़कर भाग निकले। लूटे गए असलहों की कीमत लगभग 50 लाख और कारतूसों की कीमत पांच लाख बताई जा रही है। पुलिस को शस्त्र दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। बगल वाली शराब की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में घटना का कुछ भाग की ही कैद हो पाया। इसमें चार बदमाश दिख रहे हैं। पुलिस का अनुमान है कि बदमाशों की संख्या ज्यादा रही होगी।सीसीटीवी कैमरे में एक बोलेरो जीप भी नजर आ रही है। उसमें दो लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस देर रात तक लूटे गए असलहों की सही संख्या पता नहीं कर सकी थी।