हरदोई जिले के संडीला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती बहन के इलाज के लिए रुपये देने जा रहे बाइक सवार भाइयों से बुधवार की देर रात संडीला कोतवाली क्षेत्र में लूट हो गई। इधर, दोनों भाई देर से अस्पताल पहुंचे और उधर बीमार बहन ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
अतरौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महगवां के मजरा देवपाई निवासी गंगाप्रसाद की पुत्री माया (19) पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने माया को उपचार के लिए संडीला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। माया के ताऊ शिवपाल उसकी देखरेख के लिए अस्पताल में थे।