फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः रिटायर्ड कैशियर के घर डकैती, बदमाशों ने परिवार के पांच लोगों पर ढाए सितम

Sun, 31 Mar 2019 10:52 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में चुनावी माहौल में बदमाशों ने पुलिस के दावों को खुली चुनौती दी है। शनिवार रात लगभग एक बजे नकाबपोश सात-आठ बदमाशों ने जिला पंचायत के रिटायर्ड कैशियर के घर में डकैती डाली। मां-बेटी समेेत परिवार के पांच लोगों को घायल कर नगदी और लाखों के जेवर लूट ले गए। भोर पहर तक इलाके में कॉबिंग की गई। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर रामनगर इलाके में हुई। हालांकि पुलिस मामले को लूटपाट में दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


रामनगर निवासी जगत कल्यान यादव जिला पंचायत विभाग में कैशियर के पद से 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए हैं। मूलरूप से बकेवर थाना क्षेत्र के डारी खुर्द गांव के रहने वाले हैं। अभी हाल ही में शहर में मकान बनवाया है। जगत कल्यान ने बताया कि वह रात को परिवार समेत अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रात करीब एक बजे बदमाश छत के रास्ते से मकान में पहुंचे। आहट पाकर कैशियर की पत्नी सुनैना (56) और बेटी प्रतिभा (18) जग गईं, लेकिन दहशत में बोल नहीं पाईं।

बदमाश सबसे पहले जगत के बेटे मानव के कमरे में पहुंचे और अलमारी की चाभी मांगी। चाभी देने से मना करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। लोहे की रॉड से अलमारी का लाकर तोड़कर लूटपाट की। दूसरे कमरे में मौजूद सुनैना, प्रतिभा को बेरहमी से पीटा। बीच बचाव में जगत और उसके मलवां थाने के जखनी गांव निवासी (साले) प्रताप यादव के बेटे आशुुतोष यादव को भी पीटा। परिजनों के मुताबिक बदमाशों की संख्या सात-आठ थी। परिवार को एक कमरे में बंद कर करीब एक घंटे तक लूटपाट की गई। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने रात करीब दो बजे 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। सीओ सिटी केडी मिश्रा, कोतवाल सत्येंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन


जगत के बेटे मानव ने बताया कि चार अलमारियां और लॉकर तोड़कर तीस हजार कैश, करीब साढ़े तीन लाख के जेवरात लूटे गए हैं। वहीं पुलिस ने ढाई हजार रुपये नगदी, सोने के जेवरात लूट ले जाने की एफआईआर दर्ज की हैं। कोतवाल सत्येंद्र सहिं ने बताया कि छत की सीढ़ियों का दरवाजा नहीं लगा है। यहीं से बदमाश मकान में घुसे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें