फर्रुखाबाद में अमृतपुर एसडीएम, तहसीलदार, एसओ, नायब तहसीलदार समेत 12 लोगों के खिलाफ विशेष अदालत एंटी डकैती में परिवाद दर्ज कराया गया है। इसमें पीड़ित वकील ने अफसरों पर थप्पड़ मारने, जेसीबी से चेंबर तुड़वाने व रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव अमैयापुर पश्चिम निवासी वकील धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने अमृतपुर एसडीएम विजेंद्र कुमार, तहसीलदार प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार, नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, होमगार्ड रामसिंह, छह सिपाही व एक अज्ञात होमगार्ड के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की।