डाकू बबुली कोल व पत्नी गुड़िया की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
छह लाख के इनामी कुख्यात डाकू बबुली कोल की पत्नी गुड़िया की मौत हो गई है। गुरुवार को जिले की सीमा से सटे रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत डाढ़ गांव के एक घर में गुड़िया का शव मिला है। ग्रामीणों के अनुसार संपत्ति के लालच में कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी है जबकि कुछ का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है।
उसकी 8 साल की एक बेटी है। जो इस मामले में कुछ भी नहीं बता पा रही है। गुड़िया के शरीर में चोट के निशान हैं। थाना प्रभारी का कहना है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सही जानकारी हो सकेगी। वर्ष 2019 में कुख्यात डाकू बबुली कोल के मारे जाने के बाद दर-बदर भटक रही डाकू की पत्नी अपनी 8 साल की एक बेटी के साथ जिले की सीमा क्षेत्र से सटे रींवा के सेमरिया जा पहुंची।
जहां उसकी मुलाकात बरगाही निवासी अशोक कुमार से हुई। इसके बाद उसने अशोक के मामा अनिल सिंह से मंदिर में शादी की थी। शादी के एक सप्ताह बाद ही अनिल सिंह रहस्यमय ढंग से मौत हो गई थी। इसके बाद डाकू की पत्नी फिर अशोक के साथ ही रहने लगी।