फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Robbery: इत्र कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूट, नगदी-जेवर लेकर बदमाश फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

Thu, 29 Jun 2023 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj Crime: हथियारबंद बदमाशों ने जिस घर को निशाना बनाया है। उसके सामने वाले घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। उसमें रात को बदमाश आते और जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस अब हुलिया के आधार पर तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में इत्र कारोबारी के परिवार को हथियारबंद बदमाशों ने घर में बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया। बदमाश नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर और रिवॉल्वर लूट ले गए। बदमाशों ने करीब 40-50 मिनट तक जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक बदमाश करीब 20 लाख रुपए का सामान लूट ले गए हैं। पॉश एरिया में हुई डकैती से लोगों में दहशत है। सदर कोतवाली क्षेत्र के युसूफपुर भगवान मोहल्ला निवासी विमलेश चंद्र तिवारी इत्र कारोबारी हैं। बुधवार की रात वह अपनी पत्नी अंजू तिवारी, बेटे अक्षत व अंकुश,  बेटी अंशी के साथ घर पर सो रहे थे।
उन्होंने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे करीब नौ हथियार बंद बदमाश किचन की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए। जब तक घरवाले कुछ समझ पाते बदमाशों ने सभी लोगों को हथियार की नोंक पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने पूरे परिवार को एक कमरे बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट की।

विज्ञापन

घटना से लोगों में दहशत का माहौल
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। लूटपाट की घटना से  लोगों में दहशत का माहौल है। इस घटना ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
हथियारबंद बदमाशों ने जिस घर को निशाना बनाया है। उसके सामने वाले घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। उसमें रात को बदमाश आते और जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस अब हुलिया के आधार पर तफ्तीश में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें