बकरे की मौत से वह सदमे में चली गई और मानसिक तनाव में रहने लगी। पीड़ित होने पर इलाज के लिए मंगलवार को ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। देर रात को वह वार्ड में ही सो गई। रात में आंख खुलने पर देखा कि बेड पर पत्नी नहीं थी। आसपास खोजबीन की तो गार्ड ने बताया कि एक महिला रोड की तरफ गई है। जब वह मेडिकल कॉलेज के बाहर आया और छानबीन की तो सीओ ऑफिस के पास नीम के पेड़ पर शव को लटकता देख उसके होश उड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।