फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ओरामाइन डाई से रंगा मिला भुना चना, 372 क्विंटल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बुधवार को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ओरामाइन डाई से रंगा हुआ 372 क्विंटल भुना चना जब्त किया। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने बिनगवां स्थित बाबा बैजनाथ ट्रेडर्स पर छापा मारकर जांच की। प्रारंभिक जांच में मौके पर संग्रहीत 1240 बोरा भुना चना ओरामाइन डाई से रंगा पाया गया। इसका कुल वजन लगभग 372 क्विंटल और अनुमानित मूल्य 33,48,000 रुपये है। टीम ने मौके से नमूने लेकर पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एफएसडीए ने स्पष्ट किया कि जनहित में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें