फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई रोडवेज बस, 30 यात्री घायल

Mon, 25 Apr 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घायलों को बस निकालते लोग - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बिधून थाना क्षेत्र में हमीरपुर रोड पर रविवार दोपहर रोडवेज बस के पेड़ से टकराने पर 30 यात्री घायल हो गए। ओवरटेक करते समय ट्रक की टक्कर लगने से महोबा जा रही बस अनियंत्रित हो गई थी। घायलों को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आईटीबीपी कर्मी समेत आठ लोगों को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया।
विज्ञापन


महोबा डिपो की बस झकरकटी बस अड्डे से यात्री लेकर महोबा जा रही थी। बिधनू के हरबंशपुर गांव में बस चालक ने ट्रक को ओवर टेक किया। इसी दौरान कंडक्टर साइड पर ट्रक की टक्कर लगने से बस सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इससे चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

बिधनू एसओ जीवाराम यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पतारा, घाटमपुर, बिधनू और भीतरगांव ब्लाक से मंगाई गई एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हालांकि चालक फरार है। 
विज्ञापन


ये हुए घायल
शैलेंद्र, अभिलाषा, शंकर और उनकी बेटी पूजा, राजेपाल, राजेश, मिथलेश, भूपेंद्र (सभी महोबा निवासी), शिव प्रसाद उनकी पत्नी आशा और धर्मेंद्र (मध्यप्रदेश), तेजस्वी, सुरेंद्र, कामिनी, कविता, भानू, कमल, कौशल (सभी हमीरपुर), राजेंद्र (फतेहपुर), सुशीला, संगीता, रवि, रानी, गिरधर गोपाल गुप्ता (सभी भरुआ सुमेरपुर), विनोद, प्रशांत (मौदाहा), आईटीबीपी कर्मी आशीष (पलडरा), बस ड्राइवर अतीउल्ला (फतेहपुर) और कंडेक्टर श्रीराम तिवारी (बकेवर फतेहपुर)। शैलेंद्र, शिव प्रसाद, आशा, शंकर, पूजा, गिरधर गोपाल, शिव, आशीष की हालत गंभीर है।

अस्पताल में अफरातफरी
एक साथ 30 से अधिक घायलों के सीएचसी में लाए जाने पर अफरातफरी मच गई। रविवार होने से ओपीडी बंद थी। इमरजेंसी की ईएमओ डॉ. फातिमा और अंजली सचान, फार्मेसिस्ट एवं अन्य कर्मचारियों की मदद से सभी का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें