आलमबाग से झकरकटी का किराया 151 रुपये तय
रोडवेज प्रबंधन ने नए रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए किराए की दरें भी जारी कर दी हैं। लखनऊ से झकरकटी तक साधारण बस का किराया 151 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा मोहनलालगंज कट का किराया 42 रुपये, बनी कट का 51 रुपये, उन्नाव बाईपास कट का 110 रुपये और आजाद मार्ग कट का किराया 129 रुपये तय किया गया है। एक्सप्रेसवे से पहले दिन यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि यह सफर बेहद आरामदायक और समय बचाने वाला रहा।
यात्री बढ़ने पर कानपुर रीजन से भी चलेंगी बसें
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि यह बस सेवा फिलहाल परीक्षण (ट्रायल) चरण में है। अभी लखनऊ रीजन से सुबह 07 बजे और 08 बजे 02 बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों की संख्या और मांग बढ़ने पर कानपुर रीजन से भी अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इस नई एक्सप्रेसवे बस सेवा से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को पुराने हाईवे पर लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी।