फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, 1 घंटा 50 मिनट में लखनऊ से कानपुर पहुंचे यात्री

Mon, 27 Jul 2026 07:42 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर सोमवार से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने साधारण बस सेवा का ट्रायल शुरू कर दिया। पहले दिन लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से कानपुर के झकरकटी बस अड्डे के बीच दो बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
फोटो-01 -रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी परिवहन सेवा की बसें
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सोमवार से साधारण बस सेवा की शुरुआत कर दी है। पहले दिन परीक्षण के तौर पर लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल और कानपुर के झकरकटी बस अड्डे के बीच 02 बसें चलाई गईं। नए एक्सप्रेसवे के रास्ते 90 किलोमीटर का यह सफर करीब 01 घंटा 50 मिनट में पूरा हो गया। एक्सप्रेसवे से संचालन शुरू होने पर यात्रियों ने खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
Trending Videos

आलमबाग से झकरकटी का किराया 151 रुपये तय

रोडवेज प्रबंधन ने नए रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए किराए की दरें भी जारी कर दी हैं। लखनऊ से झकरकटी तक साधारण बस का किराया 151 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा मोहनलालगंज कट का किराया 42 रुपये, बनी कट का 51 रुपये, उन्नाव बाईपास कट का 110 रुपये और आजाद मार्ग कट का किराया 129 रुपये तय किया गया है। एक्सप्रेसवे से पहले दिन यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि यह सफर बेहद आरामदायक और समय बचाने वाला रहा।

विज्ञापन

यात्री बढ़ने पर कानपुर रीजन से भी चलेंगी बसें

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि यह बस सेवा फिलहाल परीक्षण (ट्रायल) चरण में है। अभी लखनऊ रीजन से सुबह 07 बजे और 08 बजे 02 बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों की संख्या और मांग बढ़ने पर कानपुर रीजन से भी अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इस नई एक्सप्रेसवे बस सेवा से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को पुराने हाईवे पर लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें