ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव किया
ग्रामीणों ने हंगामा काटते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। साथ ही बस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। बस धू-धूकर जलने लगी। घटना की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उत्तेजित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया।
गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात
इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की जांच चल रही है।