फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई मां, 15 हजार की नकदी व दो लाख के जेवरात भी ले गई

Sat, 10 Jun 2023 06:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में दो बच्चों की मां का प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी घर में रखे करीब दो लाख के जेवरात व 15 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के उमर्दा में दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। वह घर में रखी नकदी व जेवरात भी साथ ले गई। पति ने पुलिस को तहरीर दी है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी घर में रखे सभी जेवरातों को पहनकर मायके गई थी। छह जून 2023 को मायके फोन किया तो जानकारी मिली कि पत्नी किसी युवक के साथ ससुराल के लिए चली गई है।

विज्ञापन


घर न पहुंचने पर लगातार दो दिनों तक पत्नी की खोजबीन करता रहा पर सुराग नहीं मिला। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक के घर पर पत्नी मौजूद है। वहां पहुंचा तो युवक के परिजनों ने मारपीट कर भगा दिया।

विज्ञापन

अगले दिन जानकारी हुई कि परिजनों ने युवक समेत पत्नी को बाहर भेज दिया है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी घर में रखे करीब दो लाख के जेवरात व 15 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई थी। शनिवार को पीड़ित पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें