फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: टायर फटने से बेकाबू रोडवेज बस आगे चल रही बस से टकराई, चालक फंसा

Sun, 12 Jul 2026 11:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झकरकटी पुल पर रविवार दोपहर उरई डिपो की बस का अगला टायर फटने से बस बेकाबू होकर आगे चल रही दूसरी बस से जा टकराई। हादसे में दोनों बसें क्षतिग्रस्त हो गईं और पुल पर जाम लग गया। उरई डिपो का चालक स्टेयरिंग में फंस गया। उरई डिपो के चालक उरई निवासी चालक सत्यदेव तिवारी ने बताया कि वह बस लेकर लखनऊ जा रहे थे। साथ में परिचालक नितिन जोशी थे।

विज्ञापन


तीन यात्री बस की पीछे सीट पर बैठे थे। झकरकटी पुल उतरते वक्त बस का टायर फट गया। इससे बस बेकाबू होकर आगे चल रही किदवईनगर डिपो की बस से जा टकराई। किदवईनगर डिपो में चालक अजीत अवस्थी और परिचालक आमिर खान थे। उसमें कोई सवारी नहीं थी। घटना में उरई डिपो के चालक सत्यदेव स्टेयरिंग में फंस गए। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों ने राहगीरों की मदद से उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। मौके पर करीब एक किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बसों को हटवाकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं है। मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें