फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: ओवरटेक करने में डीसीएम से भिड़ी रोडवेज बस, 12 सवारियां घायल, अस्पताल में भर्ती

Sat, 07 Mar 2020 05:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में डीसीएम से भिड़ी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के सिकंदरपुर में जीटी रोड पर ग्राम नगला सदारी के सामने ओवरटेक के प्रयास में डीसीएम की रोडवेज से आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में १२ लोग घायल हो गए, इनमें बस की नौ सवारियां शामिल हैं। गंभीर अवस्था में डीसीएम चालक व एक अन्य यात्री को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर किया गया। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे विकास नगर डिपो की रोडवेज बस छिबरामऊ से गुरसहायगंज की तरफ जा रही थी। रोडवेज बस अभी सिकंदरपुर से आगे ग्राम करमुल्लापुर के पास स्थित ग्राम नगला सदारी के सामने पहुंची थी तभी छिबरामऊ की तरफ आ रही डीसीएम के चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया और सामने से आ रही रोडवेज की बस में सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा सभी घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। शेष बची सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। सीओ शिवकुमार थापा ने अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का हाल चाल लिया।
विज्ञापन


हादसे में यह हुए घायल 
ग्राम सदारी नगला के सामने हुई बस व डीसीएम की भिडंत में बस चालक मोहल्ला बिरतिया निवासी शबाब अली व डीसीएम चालक जनपद मैनपुरी एटा अंतर्गत ग्राम झनावर निवासी कमलेश घायल हो गए।

इसके अलावा बस में सवार जयशंकर पुत्र बाबूराम, उनकी पत्नी शशि निवासीगण शहजलालपुर जनपद सीतापुर, रामकिशोर पुत्र दिवारीलाल निवासी मोहल्ला बिरतिया छिबरामऊ, जगत सिंह पुत्र शिवनाथ निवासी हरचंदापुर थाना तिर्वा, अजय पुत्र रामजीवन व उनकी पत्नी रिंकी, पुत्र नवनीत व शिवा निवासी दुर्गापुर थाना शिवराजपुर घायल हो गए। डीसीएम का क्लीनर सोमेश पुत्र गिरीश चंद्र निवासी शहथरा निधौली जनपद एटा भी हादसे में घायल हो गया।

घायलों में कमलेश व जगत सिंह की हालत गंभीर होने पर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। हादसे में घायल बस का परिचालक दूसरी बस में सवार होकर कानपुर के लिए रवाना हो गया। 

हादसे के बाद लगा जाम
जीटी रोड पर डीसीएम व रोडवेज बस की आमने सामने की भिड़ंत के बाद दोनों वाहन सड़क पर खड़े हो गए। हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लगनी शुरू हो गई और कुछ ही देर में जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा, चैकी प्रभारी अजब सिंह ने दोनों वाहनों के सड़क से हटवाया। उसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें