रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 मैच
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को शाम साढे़ सात बजे श्रीलंका और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच मैच खेला जाएगा। एक मैच जीत चुकी श्रीलंका लीजेंड्स की टीम जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। वहीं दोनों टीमों ने सोमवार को जमकर अभ्यास किया।
बारिश होते ही मायूस दिखे दर्शक
सोमवार शाम को जैसे ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मैदान में आए और वार्मअप करने लगे, इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। पिच को कवर कर दिया गया। इससे दर्शकों में मायूसी छा गई और खिलाड़ी भी पवेलियन लौट गए। करीब दस मिनट पर फिर से खिलाड़ी मैदान में उतरे और मैच शुरू हुआ।
अभ्यास सत्र: यूसुफ पठान, मुनाफ पटेल की गेंद पर सचिन ने मारे शॉट
ग्रीनपार्क में सोमवार सुबह श्रीलंका, इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने रनिंग व एक्सरसाइज की। इसके बाद गेंदबाजी व बल्लेबाजी में भी पसीना बहाया। इसके बाद टीम इंडिया लीजेंड्स के खिलाड़ी करीब 12:30 बजे जैसे ही मैदान पहुंचे, झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके चलते करीब आधा घंटे बाद अभ्यास शुरू हो सका। कप्तान सचिन तेंदुलकर ने यूसुफ पठान, मुनाफ पटेल की गेंद पर लंबे-लंबे शॉट लगाए। वहीं स्टुअर्ट बिन्नी को छात्रावास के खिलाड़ियों ने अभ्यास कराया। वहीं इंडिया लीजेंड्स टीम के कोच संदीप ने अभ्यास सत्र के बाद छात्रावास के खिलाड़ियों को टिप्स भी दिए।
न खुला टिकट काउंटर, न बिकी ऑनलाइन टिकट
मैच देखने आए लोगों को टिकट के लिए भटकना पड़ा। पूरा दिन न तो काउंटर से टिकट की ब्रिकी हुई और न ही ऑनलाइन टिकट बिके। सीरीज की टिकट ब्रिकी को लेकर पहले दिन से ही दर्शकों को भटकना पड़ रहा है। न तो टिकट काउंटर खुलने का समय निर्धारित है न ही बंद होने का। कंपनी के अधिकारियों की मानें तो ऑनलाइन टिकट की बिक्री की शुरुआत अभी नहीं हो सकी है, क्योंकि कंपनी की साइट में तकनीकी खामी है।
मैच का शेड्यूल
13 सितंबर को इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
14 सितंबर को इंडिया बनाम वेस्टइंडीज
15 सितंबर को बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड