फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वित्तीय स्वीकृति न मिलने के अटकी सड़क की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रामगोपाल चौराहा से आनंद साउथ सिटी की तरफ जाने वाली सड़क को बनाने के लिए करीब 40 दिन बाद भी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस वजह से सड़क का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इस सड़क से हर दिन पांच हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन है। रामगोपाल चौराहा से आनंद साउथ सिटी की तरफ जाने वाली सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। यह सड़क कानपुर-इटावा और कानपुर-सागर हाईवे को जोड़ती है। सड़क की मरम्मत करने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से 40 दिन पहले टेंडर निकाले गए थे। सड़क का निर्माण 1.35 करोड़ रुपये से होना था। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस सड़क को वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें