फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के लिए गंगा बैराज पर पहली बार माइक्रो सरफेसिंग विधि से सड़क निर्माण

Sat, 14 Dec 2019 01:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी के लिए माइक्रो सरफेसिंग विधि से सड़क का निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खराब मौसम के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूट की सड़क बनाने का रास्ता पीडब्ल्यू़डी ने खोज लिया। पीडब्ल्यूडी ने बारिश के दौरान भी गंगा बैराज से लेकर बैराज चौराहे तक माइक्रो सरफेसिंग विधि से सड़क का निर्माण शुक्रवार को करा दिया। इसके लिए लखनऊ से विशेष मशीन मंगवाकर यह सड़क बनवाई गई।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक शहर में पहली बार इस विधि से सड़क बनाई गई है। इस विधि से सड़क निर्माण से न तो वायु प्रदूषण होता है और न ही सड़क की मोटाई बढ़ती है। मोटाई कम होने के कारण इसकी लागत भी कम आती है और मजबूती भी आम सड़क की तरह होती है।  

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एसपी ओझा ने बताया कि बैराज की सड़कें निर्धारित मानकों के मुताबिक बनाई जाती हैं। इनकी मोटाई बढ़ने से तय डिजाइन में व्यवधान पड़ सकता है। शहर के वायु प्रदूषण, खराब मौसम और बैराज के मानकों को ध्यान में रखते हुए पहली बार माइक्रो सरफेसिंग विधि से सड़क बनवाई गई।
विज्ञापन


इस विधि में कोल्ड इमल्शन (केमिकल का घोल) में डामर घोला जाता है। डामर गर्म न होने से वायु प्रदूषण भी नहीं होता। इस घोल में सीमेंट और गिट्टी मिलाई जाती है। विशेष मशीन से महज आधा से पौन इंच की मोटाई में डामर की परत बिछाई जाती है।

इस विधि से सड़क बनाने पर इसकी मोटाई नही बढ़ती है। ऐसी सड़कें जहां दरारें या साधारण गड्ढे है, वहां इसका इस्तेमाल किया जाता है। इमल्शन के कारण बारिश के दौरान भी यह सड़क बनाई जा सकती है। इसकी मजबूती भी आम सड़कों की तरह ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें