फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर में रफ्तार का कहर, रोडवेज ने बाइक को मारी टक्कर, बहन की मौत भाई घायल

Wed, 26 Feb 2020 10:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, घाटमपुर
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के घाटमपुर से बड़ी खबर है। यहां रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घाटमपुर में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


घाटमपुर कोतवाली के बस स्टैंड के पास यह हादसा हुआ है। बाइक सवार भाई-बहन बीए की परीक्षा देने घाटमपुर स्थित परीक्षा केंद्र जा रहे थे। जैसे ही वह घाटमपुर कोतवाली के बस स्टैंड के पास पहुंचे तो रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। 

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन कानपुर के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चालक को बस समेत कब्ज़े में लेकर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें