फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत, भाई-बहन गंभीर

Wed, 29 May 2019 01:45 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
घटना स्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में बुधवार को हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बाइक सवार महिला को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बेटा व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यह घटना लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मुर्तजानगर के पास की है। यहां महिला अपने बेटे विजय व बेटी के साथ बाइक से गांव जा रही थी। डंपर ने बाइक में टक्कर मारी फिर महिला को रौंदता चला गया। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटा बिजय व बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका अजगैन के बुटवल निवासी शिवदुलारी (45) पत्नी रमेश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें